छात्रावास में फैला मातम, 12वीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या

राजस्थान के कोटा में विज्ञान नगर इलाके में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही एक अभ्यर्थी ने सोमवार को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रियास सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मऊ की रहने वाली प्रियास 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कोटा में एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी और यहां विज्ञान नगर इलाके में एक छात्रावास में रहती थी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

उन्होंने बताया कि प्रियास ने सोमवार दोपहर अपने कमरे में कथित तौर पर जहर खा लिया, और जब उसे उल्टी होने लगी तो छात्रावास की अन्य लड़कियां उसे अस्पताल लेकर गईं। उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे बाद शाम को प्रियास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कमरे से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ, जिसे बाद में सील कर दिया गया।

परिजन को दी गई सूचना

उन्होंने बताया कि प्रियास के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जो छात्रा के माता-पिता के आने पर किया जाएगा और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां कोचिंग में पढ़ाई करने वाले किसी विद्यार्थी के आत्महत्या करने का इस साल यह 24वां मामला है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |