मंगेतर की Video दिखाने के बहाने लड़के को बुलाकर कर दिया कांड, Instagram पर खुला राज

लुधियाना : नौजवान युवकों के हुए डबल मर्डर ने एक बार फिर से शहर को हिला कर रख दिया है। लेकिन गनीमत यह रही कि डी.सी.पी. जसकिरणजीत सिंह तेजा की अगुवाई में पुलिस टीम ने 24 घंटों के अंदर केस हल कर दिया है। दरअसल, हत्या चार नहीं पांच लोगों ने की थी। जिनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें भी एक नाबालिग है। लेकिन, पांचवें आरोपी के बारे में अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। जबकि पकड़े गए आरोपियों से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

पीड़ित परिवार ने बताया कि राहुल की फरवरी महीने में मुंडियां कलां की रहने वाली एक युवती के साथ मंगनी हुई थी। जबकि फरवरी 2024 में उनकी शादी थी। लड़की का पहले से ही एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। इंस्टाग्राम के माध्यम से राहुल को पता चल गया था कि उसकी मंगेतर की अमर यादव नाम के युवक के साथ दोस्ती थी। राहुल ने अमर से बात कर उसे साइड होने के लिए कहा था। मगर अमर उल्टा राहुल को धमका रहा था कि वह उससे दूर रहे। वह उसकी दोस्त है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को राहुल को अमर ने कॉल कर गैस्ट हाऊस में बुलाया था। मगर राहुल ने जाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद शनिवार को फिर अमर ने राहुल को कॉल कर कहा कि उसके पास लड़की की वीडियो पड़ी है, वह आकर देखकर जाए। फिर शनिवार रात को राहुल गुलशन के पास गया और गुलशन की एक्टिवा पर उसे साथ लेकर अमर गैस्ट हाऊस गया था। जहां अमर पहले से राहुल की ताक में अपने 4 साथियों के साथ बैठा था।

राहुल की हत्या के बाद गवाह ना बचे, इसलिए गुलशन को भी मार डाला
पुलिस का कहना है कि अमर यादव ने सिर्फ राहुल को मारना था। उन्होंने सभी ने मिलकर राहुल की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। लेकिन गुलशन के सामने सब कुछ हुआ था। हत्या का कोई गवाह ना बचे इसलिए आरोपियों ने गुलशन को भी मार डाला। इसके बाद मौके से खून वगैरा साफ करने के बाद आरोपियों ने दोनों शवों को ठिकाने लगाने के लिए कंबल में लपेट दिया था।

बाइक व एक्टिवा पर लेकर गए थे शव
आरोपियों ने गुलशन की एक्टिवा और दोनों के मोबाइल लिए। फिर शनिवार की देर रात को ही बाइक और एक्टिवा पर शव रखकर भामियां कलां की तरफ ले गए थे। जहां गंदे नाले में उन्होंने दोनों शव फैंक दिए थे। फिर गुलशन की एक्टिवा को टिब्बा रोड स्थित कूड़े के डंप के पास छोड़ दिया था। जबकि मोबाइल अलग-अलग जगह फैंक दिए थे। ताकि उन पर कोई शक ना हो।

मोबाइल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
गुलशन के पिता ने बताया कि गुलशन और राहुल के लापता होने के बाद उन्होंने ढूंढने का प्रयास किया। पहले उन्हें पता चला कि एक्टिवा टिब्बा इलाके में खड़ी है। वह तुरंत वहां पर पहुंचे जहां उन्हें एक्टिवा और गुलशन का मोबाइल मिला। इसके बाद वर्धमान कालोनी में से उन्हें राहुल का मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद वह पुलिस के पास गए। राहुल के मोबाइल पर लास्ट कॉल अमर की थी। जिसे पुलिस ने कॉल की तो उसने कहा कि वह रॉयल गैस्ट हाऊस से बोल रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर अमर को पकड़ लिया और पूछताछ में उसने सारी सच्चाई उगल दी।

पंजाब पुलिस के डी.एस.पी. का है गैस्ट हाऊस
पता चला है कि रॉयल गैस्ट हाऊस पंजाब पुलिस के एक डी.एस.पी. रैंक के अधिकारी का है। जोकि पहले भी विवादों में रह चुका है। करीब एक साल पहले गैस्ट हाऊस में अवैध शराब का जखीरा भी मिला था। जहां तक कि आसपास के इलाके के लोगों का आरोप है कि यहां पर नाबालिग लड़कियों से गलत काम भी करवाया जाता है। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। आरोपी अमर यादव गैस्ट हाऊस में काम करता था। इसलिए उसने राहुल को गैस्ट हाऊस बुलाया था। जहां उसने पहले ही उसकी हत्या की प्लानिंग बनाकर रखी हुई थी। लोगों का आरोप है कि पुलिस को चाहिए कि रॉयल गैस्ट हाऊस को सील कर देना चाहिए।

पुलिस कमिश्नर ने डी.सी.पी. तेजा को दी शाबाशी
पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि डी.सी.पी. जसकिरणजीत सिंह तेजा की अगुवाई में टीम ने बहुत ही अच्छा काम किया है। डबल मर्डर को मात्र 24 घंटों के अंदर-अंदर हल कर आरोपियों को पकड़ लिया है। सी.पी. का कहना है कि केस में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को रिवार्ड भी दिया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |