हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की हाईलेवल मीटिंग, इस नेता ने राहुल और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कही बड़ी बात, यहां जाने देश By Shahzad Khan On Sep 16, 2023 534 हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नवगठित कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक आज से शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह बैठक दो दिनों तक चलेगी विपक्षी दलों के नए गठबंधन INDIA के एक नया रूप देने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में विधानसभा चुनावों समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। Related Posts झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को… रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें तो इसी दौरान मीडिया से चर्चा कर कांग्रेस सांसद पी.चिदंबरम ने बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्यों ने अनुरोध किया है कि हमें पूर्व से पश्चिम तक भारत जोड़ो यात्रा 2 निकालनी चाहिए। वह मामला विचाराधीन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक पर जानकारी देते हुए कहा कि CWC एक ड्राफ्ट प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही है। हम देश की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। देश के सामने आने वाले आर्थिक संकट और आंतरिक और बाहरी सुरक्षा खतरों में विभाजित किया जा सकता है जो अपने देश के लिए एक बड़ी चुनौती है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 534 Share