दिल्ली बनेगा खालिस्तान, भारत तेरे टुकड़े होंगे- कनाडा में भरी भीड़ में आतंकी पन्नू के गार्डों ने उड़ाईं सिख मर्यादा की धज्जियां

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर से भारत के प्रति जहर उगला। मोस्ट वांटेड आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पन्नू ने हमेशा की तरह गीदड़ भभकी देकर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जयशंकर को चुनौती दे रहा है।

गौरतलब है कि पहले कनाडा के एक स्कूल में खालिस्तान जनमत संग्रह रद्द किया गया और अब सरे में भी यह बुरी तरह विफल हो गया है।  इसी से तिलमिलाए आतंकी पन्नू निजी गार्डों के घेरे में कनाडा के अलग-अलग शहरों में घूम रहा है।

इतना ही नहीं पंजाब और दिल्ली कोखालिस्तान बनाने की बात करने वाला आतंकी पन्नू खुद ही अपने सुरक्षा गार्डों के माध्यम से सिख मर्यादा की धज्जियां उड़ाते दिखा।  दरअसल, आतंकी पन्नू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसके निजी गार्ड मर्यादा की तौहीन करते दिखे। कनाडा में एक अरदास में शामिल होने पहुंचा पन्नू खुद तो अपना सिर ढांप रख था लेकिन उसके सुरक्षा गार्ड नंगे सिर अरदास में शामिल हुए।

बता दें कि पन्नू 10 सितंबर को सरी के एक गुरुघर में रेफरेंडम करवाने के लिए कनाडा में पहुंचा था जहां उसने भारत के प्रति जमकर जहर उगला। इस दौरान उसने कहा कि दिल्ली को हम खालिस्तान बनाएंगे भारत तेरे टुकड़े होंगे। इतना ही नहीं उसने इस बीच अपने समर्थकों द्वारा खालिस्तान के जमकर नारे लगवाए।

गौरतलब है कि 2 जुलाई को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरी स्थित गुरुनानक सिख गुरुद्वारा के पास 2 अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकी हरदीप निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। निज्जर इस गुरुद्वारे का प्रधान भी था। वह गुरुद्वारे से बाहर पार्किंग में अपनी कार में था। इसी दौरान 2 युवक मोटरसाइकिल पर आए और फायरिंग शुरू कर दी और वहीं उसकी मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |