बेटी की लाश लंदन में छोड़ पाकिस्तान भाग गए मां-बाप, शव पर मिले चोट के निशान, लंबे समय से मासूम के साथ

 ब्रिटेन में अपने घर में मृत पाई गई 10 वर्षीय लड़की के परिवार के तीन सदस्यों को हत्या के संदेह में बुधवार को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया और ब्रिटेन ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

सारा शरीफ 10 अगस्त को लंदन के दक्षिणी बाहरी इलाके वोकिंग में अपने घर पर मृत पाई गई थी और उनके शरीर पर चोट के काफी सारे निशान थे। ब्रिटेन की पुलिस ने सारा के पिता उरफान शरीफ, उसकी पत्नी बेनाश बतूल और उसके भाई फैजल मलिक की पहचान उन लोगों के रूप में की जिनसे वे जांच के लिए पूछताछ करना चाहते थे।

पुलिस को लड़की का शव मिलने से एक दिन पहले तीनों पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद चले गए थे, दंपति मध्य पाकिस्तान में छिप गए थे और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। उन्हें बुधवार को पाकिस्तान में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और संघीय जांच एजेंसी को सौंप दिया, जो उन्हें पूर्वी पंजाब प्रांत के सियालकोट से ब्रिटेन ले गई। वे बुधवार शाम को लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि 41 और 28 साल के दो पुरुषों और 29 वर्षीय महिला को विमान से उतरने के बाद हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘वे फिलहाल हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जाएगी।” पुलिस ने कहा, ‘‘यह बेहद तेजी से आगे बढ़ने वाली, चुनौतीपूर्ण और जटिल जांच रही है और हम सारा की मौत की गहन जांच करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।” ब्रिटेन की पुलिस ने पहले एक बयान में कहा था कि लड़की के शव परीक्षण से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन पता चला है कि उसे ‘‘कई गंभीर चोटें आई थीं और प्रतीत होता था उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था”।

लड़की के पांच भाई-बहनों की उम्र एक से 13 वर्ष के बीच है और पाकिस्तानी पुलिस ने उन्हें सोमवार शाम को मध्य पाकिस्तान में उरफान शरीफ के पैतृक मकान से बरामद किया। एक अदालत ने बच्चों को इस्लामाबाद के करीब रावलपिंडी शहर में बाल संरक्षण ब्यूरो की निगरानी में रखने का आदेश दिया। पाकिस्तानी पुलिस ने पहले उरफान शरीफ के पिता, भाइयों और चचेरे भाइयों सहित उनके 10 रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, ताकि दंपति पर आत्मसमर्पण करने के लिए दबाव डाला जा सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |