पीएम मोदी वास्तव में ‘एक सरकार, एक कारोबारी समूह’ में विश्वास करते हैं, G20 थीम पर कांग्रेस का निशाना

कांग्रेस ने शनिवार को अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जी20 की थीम भले ही ‘एक पृथ्वी-एक कुटुम्ब, एक भविष्य’ हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वास्तव में ‘एक व्यक्ति, एक सरकार, एक कारोबारी समूह’ में विश्वास करते हैं। अमेरिकी कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ ‘अनियमितताओं’ और स्टॉक मूल्य में हेरफेर का आरोप लगए जाने के बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर निरंतर हमले और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग कर रही है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया था और उसका कहना था कि उसकी ओर से कोई गलत काम नहीं किया गया है।

अडानी को लेकर बोला हमला 
2018 में ब्यूनस आयर्स जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने “भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और संपत्ति की वसूली के लिए” नौ सूत्री एजेंडा भी प्रस्तुत किया था। उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने बंदरगाहों, हवाई अड्डों, बिजली और सड़कों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने करीबी दोस्त अडाणी के लिए न केवल ‘मोदी मेड मोनोपॉली'(3एम-मोदी-निर्मित एकाधिकार) स्थापित करने की सुविधा प्रदान की, बल्कि उन्होंने सभी जांचों को व्यवस्थित रूप से अवरुद्ध कर दिया है। उन्होंने सेबी, सीबीआई, ईडी, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ) जैसी विभिन्न एजेंसियों द्वारा अडाणी के गलत कामों की जांच को व्यवस्थित ढंग से अवरुद्ध किया।”

एक कारोबारी समूह में विश्वास करते है पीएम
रमेश ने आरोप लगाया कि यह तथ्य इस बात को सुनिश्चित करता है कि ‘‘टैक्स हेवन” प्रधानमंत्री के करीबी दोस्तों के लिए सुरक्षित हैं और उन्हें अत्यधिक बैंकिंग गोपनीयता और जटिल अंतरराष्ट्रीय नियमों के जरिये संरक्षण भी मिलता है। उन्होंने कहा, ‘‘जी20 का नारा है ‘एक पृथ्वी-एक कुटुम्ब, एक भविष्य।’ लेकिन प्रधानमंत्री वास्तव में ‘एक व्यक्ति, एक सरकार, एक कारोबारी समूह’ में विश्वास करते हैं।” कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दल पिछले कई महीनों से अडाणी समूह से जुड़े मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |