घर में छोटे बच्चे है तो हो जाएं सावधान, मसालेदार चिप्स खाने से 14 साल के लड़के की मौत

बच्चों का फेवरेट स्नैक्स कोल्ड ड्रिंक्स, बर्गर, पिज्जा और अन्य जंक्स फूड्स किस तरह सेहत के लिए हानिकारक है इसका एक ताजा मामला  देखने को मिला। दरअसल, एक 14 साल के लड़के की चिप्स खाने से मौत हो गई।

अमेरिका में  मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर में रहने वाले 14 वर्षीय एक लड़के की अत्यधिक मसालेदार चिप्स खाने के बाद मृत्यु हो गई। बता दें कि अमेरिका में  ‘वन चिप्स चैलेंज’ चल रहा है जिीसमें प्रतिभागियों को कथित तौर पर दुनिया का सबसे मसालेदार टॉर्टिया चिप्स खाना था और इस दौरान खुद का वीडियो बनाना था।

ये चिप्स पाकी कंपनी द्वारा बनाई गई है। इसमें चेतावनी भी लिखी रहती है कि इससे बच्चों को दूर रखें और इसे केवल वयस्कों को खाना चाहिए। वहीं अब  रिपोर्ट में उनके परिवार का कहना है कि 14 साल के हैरिस की मौत अत्यधिक मसालेदार चिप्स खाने से हुई जटिलताओं के कारण हुई।

वहीं, वन चिप्स चैलेंज के पाकी कंपनी के अनुसार, जिस किसी को भी सांस लेने में कठिनाई होती है, बेहोशी आती है या लंबे समय तक मतली होती है, उसे मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत पड़ सकती है।  हैरिस की मां लोइस वालोबा ने बताया कि ‘ शुक्रवार को एक नर्स ने स्कूल में बुला कर बताया था कि एक सहपाठी द्वारा दिए गए चिप्स खाने से उसके पेट में काफी तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद घर जाने के बाद हैरिस को बेहतर महसूस हुआ और फिर, बाद में जब वह बास्केटबॉल ट्रायल के लिए निकलने लगा तभी बेहोश हो गया। इसके बाद हैरिस को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  हालांकि, मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |