जम्मू-कश्मीर: रियासी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, एक जवान जख्मी

 जम्मू कश्मीर के रियासी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चसाना के पास जनरल एरिया तुली बसाना में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने आतंकी को ढेर कर दिया है, वहीं एक जवान भी घायल हुआ है। आपको बता दें कि चसाना के तुली इलाके में गली सोहाब में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सेना ऑपरेशन चला रही है। घालय पुलिसकर्मी को इलाज के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का संयुक्त तलाशी अभियान चसाना में दोपहर में शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल विशाल क्षेत्र में घेराबंदी करने के बाद आगे बढ़े, लेकिन अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है तथा अतिरिक्त ब्योरे की प्रतीक्षा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |