‘ये देश हिंदुओं का, तुम पाकिस्तान चले जाओ’ कहने वाली महिला टीचर का हुआ ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के एक सरकारी उर्दू स्कूल में कक्षा में शोर मचाने वाले छात्रों से कथित रूप से पाकिस्तान जाने के लिए कहने वाली शिक्षिका का तबादला कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, घटना 30 अगस्त की है। सूत्रों ने बताया कि शिक्षिका कक्षा में शोर मचाए जाने से नाराज थी और उसने गुस्से में छात्रों पर चिल्लाते हुए कहा कि अगर वे पढ़ना नहीं चाहते हैं, तो पाकिस्तान चले जाएं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ छात्रों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने शिक्षिका की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। सूत्रों के मुताबिक, मामले के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उक्त शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया और उसे हासन जिले के एक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया।

बता दें गुरुवार को पांचवीं कक्षा के दो छात्र आपस में झगड़ रहे थे इसी दौरान आरोपी शिक्षिका वहां आए और उन्होंने गुस्से में उनसे कहा कि तुम लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। क्योंकि ये तो एक हिंदू राष्ट्र है। जिस स्कूल में यह घटना हुई वह कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक उर्दू संस्थान है।

शिवमोग्गा पब्लिक इंस्ट्रक्शन के डिप्टी डायरेक्टर परमेश्वरप्पा सी.आर ने बताया कि टीचर का ट्रांसफर कर दिया गया है और डिपार्टमेंटल जांच अभी पेंडिंग है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर द्वारा शुरुआती जांच के आधार पर शिक्षक पर कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि महिला शिक्षक बच्चों को समझा रही थीं। बच्चे बदमाशी कर रहे थे और शिक्षक की बात नहीं मान रहे थे।

अपनी शिकायत में जेडीएस नेता ने कहा कि मंजुला देवी दो मुस्लिम स्टूडेंट्स को डांटते हुए कहा कि ‘तुम्हारा देश भारत नहीं है। यह हिंदुओं का देश है। तुम पाकिस्तान चले जाओ।’ स्कूल से लौटने के बाद बच्चों ने यह बात अपने परिवार को बताई, जिन्होंने स्थानीय नेता को इस बारे में अलर्ट किया। शिकायत मिलने पर स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने जांच की और एक रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |