थाना महिदपुर पुलिस द्वारा चोरी गयी ट्रेक्टर की ट्राली कीमती 1 लाख 10 हजार रुपये किया बरामद,एक आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन,,

पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन श्री सचिन शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में चोरी की वारदातों की पतारसी हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री नीतेश भार्गव एवं श्री सुनील कुमार वरकडे अ. अ. पु. महिदपुर के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर निरीक्षक राजवीर सिंह गुर्जर व उनकी टीम द्वारा चोरी गयी ट्राली कीमती 1 लाख 10 हजार रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना महिदपुर में फरियादी प्रतीक बोहरा ने रिपोर्ट किया दिनांक 22.08.2023 की रात्रि में उसकी ट्रैक्टर की ट्राली उसके घर के सामने खड़ी थी,जो सुबह देखते नहीं मिली कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त ट्राली को चोरी करके ले गया है। फरियादी की
रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अप.क्र. 424 / 2023 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया गया।दौराने विवेचना मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा घटना स्थल के आस पास के सम्पूर्ण सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबिरों को चोरी गयी ट्राली की पतारसी हेतु लगाया गया तथा टीम द्वारा लगातार पतारसी कर कड़ी मेहनत व परिश्रम से आरोपी निवासी ग्राम रसूलपुरा थाना महिदपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के बताये अनुसार उक्त चोरी गयी ट्राली कीमती 1.10,000रु को जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक राजवीर सिंह गुर्जर, उनि विकास सिंह देवडा, सउनि शान्तिलाल भण्डारी, प्र.आर. 107 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, आर. 1864 मोहरसिंह मिलन, आर. 1662 प्रवीण सिंह कुशवाह, आर.952 आदिराम केवट, आर. 1533 वीरसिंह यादव, आर. 1435 राघव गुर्जर, आर. 1467 अनार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain
#ujjainpolice
#madhyapradeshpolice

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |