शाजापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब के मामले में – जप्त अवैध शराब 725 लीटर कच्ची / भारी मात्रा मे महुआ लाहन मौके पर नष्ट

शाजापुर
एडिशनल एसपीडीएस बघेल ने बताया कि जिले में नशे के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन में लगातार कार्यवाही जारी है। इसी दौरान मादक पदार्थ, आबकारी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही एवं जनजागरूकता लाने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार की कार्यवाही भी की जा रही है। उक्त कार्य मे अति० पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल के नेतृत्व, राजपत्रित अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारीगण द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रो में कार्यवाही की जा रही है-

आज दिनांक 31.08.23 को प्रातः श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेरछा श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. अर्जुन सिंह मुजाल्दे थाना सलसलाई मय बल, थाना बरछा के उप निरी एनिम टोप्पो मय पुलिस बल के एंव सुन्दरसी टी. आई. एम. एस. जगेत मय पुलिस बल के एस.ओ. अकोदिया अरविन्द तोमर मय पुलिस बल के दबिश पार्टीया बनाकर पंपापुर कंजर डेरा में दबिश दी गई दबिश के दौरान आरोपी धिरप सिंह पिता शाबिर कजर उम्र 56 साल निवासी पम्पापुर बड़ा कंजर डेरा से छोटे ड्रम मे भरी 115 लीटर एव काले रंग के केन मे भरी 40 लीटर एंव सफेद रंग के डिब्बे में भरी 20 लिटर कुल 175 लीटर कुल किमती 35000 रुपये की काफी मात्रा मे हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई एवं मौके से फरार हुए आरोपी रघु पिता लालसिंह कंजर के खेत के बने झोपडे से 315 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब तथा गोपाल पिता रुघनाथ के कुएं पर बनी झोपडी से 235 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब कुल 725 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब महुआ की किमती 1 लाख 45 हजार रुपये की धारा 34 (2) आबकारी अधि मे जप्त की गई एवं मौके पर भारी मात्रा मे लहान नष्ट किया गया एवं क्रमश: अपराध क्रमांक 190/23

191/23 व 192/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध किये गये है। इस प्रकार पुलिस थाना सलसलाई द्वारा थाना अकोदिया, सुंदरसी व बैरछा की टीम के साथ पंपापुर डेरे में दबिश देकर कुल 725 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब किमती 1,45,000 रू की जप्त गई व भारी मात्रा मे लहान नष्ट किया गया तथा सभी पर क्रमश: प्रथक प्रथक अपराध क्रमांक 190/23, 191/23 जब 192/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध किये गये है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सलसलाई निरी. अर्जुन सिंह मुजाल्दे हमराह उनि वीएस देवड़ा, सउनि आर. सी चोहान, सउनि बीएस सिसोदिया, थाना बैरछा के उप निरी एनिम टोप्पो मय पुलिस बल, थाना सुन्दरसी टी आई एम एस जगत मय पुलिस बल, थाना अकोदिया एस ओ उप निरी अरविन्द तोमर मय पुलिस बल प्रआर. 19 सुनिल मालवीय, आर. 459 अरविंद, आर.254 दीपक साहू. आर. 300 संदीप, आर.447 संदीप, आर. 122 राहुल, आर. 274 दिनेश वर्मा, आर. 52 धनपाल आर. 404 महेश कुमार, सैनिक 64 चैनसिंह, सैनिक 74 अजबसिंह की मुख्य भूमीका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |