मुंबई: विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने यहां बांद्रा इलाके में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर वीरवार को इस महान क्रिकेटर द्वारा एक ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
Related Posts
पुलिस बाद में बच्चू और उनके समर्थकों को प्रदर्शन स्थल से ले गई। ‘प्रहार जनशक्ति पक्ष’ के विधायक बच्चू महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के समर्थक हैं।
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए मांग की कि तेंदुलकर अपना भारत रत्न पुरस्कार लौटा दें क्योंकि वह ऑनलाइन गेम का प्रचार कर रहे हैं जो युवाओं को बर्बाद कर सकता है।
पुलिस द्वारा ले जाये जाने से पहले बच्चू ने संवाददाताओं से कहा, “सचिन तेंदुलकर को अपना भारत रत्न पुरस्कार वापस कर देना चाहिए। यदि वह ऑनलाइन गेमिंग के विज्ञापन से बाहर नहीं निकलते हैं, तो हम आगामी गणेशोत्सव के दौरान हर उस गणेश पंडाल (आगामी गणपति उत्सव के दौरान) के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे जहां यह विज्ञापन प्रदर्शित किया जाएगा और इसे हटाने की मांग करेंगे। वह पूरे देश के भारत रत्न हैं।”
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :