25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाड़ली बहनों ने राखी और श्रीफल देकर शुभाशीष दिया

भोपाल : बुधवार, अगस्त 30, 2023, 20:22 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा अंचल में चांदगढ़ कुटी धाम पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान शिव, माँ नर्मदा और श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्षेत्रवासियों के सुझाव पर चांदगढ़ कुटी में मंगल भवन बनाए जाने के लिए 25 लाख की राशि भी स्वीकृत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्रामवासियों से भी मिले। लाड़ली बहनाओं ने अपने भैया श्री शिवराज सिंह चौहान को भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा-बंधन पर राखियां बांधीं। लाड़ली बहनें अपने बीच भैया श्री शिवराज सिंह चौहान को पाकर बहुत खुश हो गईं। बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी और श्रीफल देकर शुभाशीष दिया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से कहा कि आपने यह योजना शुरू कर बहनों का मान बढ़ाया है। इससे हमारी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर हो रही है। तीज-त्यौहार सहित अनेक शुभ कार्यों में योजना की राशि उपयोग में आ रही है। लाड़ली बहनों में कंचन कीर, अनीषा बाई, कविता बाई, संगीता बाई,कौशल्या कीर और कांताबाई आदि अनेक लाड़ली बहनें शामिल थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से मुलाकात करते हुए उनसे कुशल-क्षेम भी पूछी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से छूटे हुए हितग्राहियों का सर्वे किया जाएगा। जरूरतमंदों को आवास सहायता देने के लिए सीएम जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों का सर्वे करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, विधायक सर्वश्री विजयपाल सिंह और प्रेमशंकर वर्मा सहित क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्नीक स्वामी षडमुखानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद भी लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |