राकेश रोशन के बाद अब इंदिरा गांधी को पहुंचा दिया चांद पर, ममता बनर्जी का VIDEO देख लोगों ने पकड़ा सिर

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आए दिन अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को अंतरिक्ष यात्रा बता दिया है।

सीएम ममता बनर्जी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की छात्र शाखा तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की स्थापना दिवस की सालगिरह के अवसर पर एक रैली को संबोधित कर रही थी। इस रैली में उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ममता बनर्जी ने कहा, ‘इससे पहले भी इंदिरा गांधी ने चांद पर लोगों को भेजा था। मैं बहुत छोटी थी तब। मुझे याद है मैं अखबार पढ़ती थी तब। तब मैंने देखा था कि एक स्टोरी निकली थी। इंदिरा गांधी जब चांद पर पहुंची थी राकेश को पूछा था। ऊपर से हिंदुस्तान कैसा लग रहा है, तब राकेश शर्मा ने कहा था सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।’

बता दें कि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी की जुबान फिसली है। इससे पहले उन्होंने चंद्रयान को लेकर ऐसा कुछ बोल दिया था कि लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया था। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद ममता बनर्जी अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा का जिक्र कर रहीं थीं। ममता बता रही थी कि जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचे थे तब तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे बात की थी। मगर ममता ने राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन बोल दिया। राकेश रोशन बोलने वाला उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |