Shajapur, Agarरिश्वत की मांग करने वाले भ्रष्ट रोजगार सहायक को सजा

शाजापुर। विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला शाजापुर (श्रीमती नीतूकांता वर्मा) के द्वारा आरोपी श्यामप्रकाश व्यास रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिरपोई तहसील बडौद जिला आगर मालवा को धारा 7 भ्र.नि.अधि. में तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000 रूपये का अर्थदण्ड , धारा 13(1)बी सहपठित धारा 13(2) भ्र.नि.अधि. में चार वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000/- रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, आरोपी श्याम प्रकाश व्यास रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिरपोई तहसील बडौद जिला आगर मालवा ने दिनांक 12.09.2016 को ग्राम देवली पिपलोन तहसील बडौद जिला आगर मालवा में ग्राम सहायक ग्राम पंचायत सिरपोई तहसील बडौद जिला आगर-मालवा के पद पर पदस्थ रहते हुये आवेदक खुमान से उसे शासन की तरफ से इन्दिरा आवास के अंतर्गत मिलने वाली दूसरी किश्त 35 हजार रूपये के भुगतान हेतु 5000/- रू रिश्वत की मांग की। दिनांक 15.09.2016 को बडौद रोड आगर में चाय की दुकान पर आवेदक खुमान से इस हेतु 4000/- रूपये रिश्वत की मांग की। तत्पश्चात दिनांक 16.09.2016 को लगभग 14:15 बजे पुलिस अधीक्षक के निवास स्थान के सामने अग्रवाल वेयर हाउस आगर जिला आगर मालवा में इन्दिरा आवास की दूसरी किश्त हेतु आवेदक खुमान से 4000 /- रिश्वत राशि प्राप्त कर असम्यक लाभ अभिप्राप्त करते हुये स्वयं को अवैध रूप से साशय समृद्ध कर आपराधिक अवचार किया।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान विशेष न्या‍यालय शाजापुर में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवी सचिन रायकवार, विशेष लोक अभियोजक जिला शाजापुर द्वारा की गई।
माननीय न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार के द्वारा लिखित में अंतिम तर्क भी प्रस्तुत किये। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया । प्रकरण में ट्रेप कार्यवाही तत्कालीन निरीक्षक ईदल सिंह रावत विपुस्था् लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन के द्वारा की गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |