बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: पिकअप वाहन पलटा, बाइक सवार 2 युवकों की दबने से मौत

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अमरूदों से लदे एक पिकअप वाहन के मोटरसाइकिल के ऊपर पलट जाने से उस पर सवार दो युवकों की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात अमरूद ले जा रहे एक पिकअप वाहन का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर पलट गया। पुलिस के अनुसार, जहांगीराबाद के एक मोहल्ले के रहने वाले कपिल (23) और अजय (22) शुक्रवार देर रात एक ढाबे से खाना खाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अनूपशहर की तरफ से आ रहा अमरूदों से भरा पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय और कपिल को बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |