आई फ्लू के बाद बच्ची की आंख से निकलने लगे पत्थर, जांच के बाद डॉक्टर भी हैरान

अनूपपुर:  मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में 15 साल की बच्ची की आंखों से पत्थर निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची को आई फ्लू हुआ था उसका इलाज किया लेकिन अब उसकी आंखों में से पत्थर (पत्थर जैसा ठोस पदार्थ) निकल रहा है। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। लोग इसे जादू टोने से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं डॉक्टर भी इस अनोखे मामले को लेकर हैरान हैं।

घटना निमहा गांव की है। परिजनों के मुताबिक उनकी 15 साल की सरस्वती को आई फ्लू इंफेक्शन हुआ था, उसका इलाज लिया लेकिन उसके बाद से अब उसकी आंख में पत्थर निकल रहा है, उसकी आंख को दबाते ही ये ठोस पदार्थ बाहर निकल रहा है। परिजनों ने आगे बताया कि उन्होंने लोगों के कहने पर इसे जादू टोना समझकर झाड़ फूंक भी करवाई लेकिन मामला बीमारी से जुड़ा था तो झाड़ फूंक का कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद सरस्वती को वे अस्पताल ले गए।

नेत्र रोग विशेषज्ञ ने सरस्वती का चैक अप किया और फिर उसका इलाज शुरू किया, आई स्पेशलिस्ट डॉ जनक का कहना है कि जो पत्थरनुमा पदार्थ परिजन दिखा रहे हैं उसका आंख से कोई संबंध नहीं है। हम बच्ची का इलाज कर रहे हैं, जरूरी टेस्ट करवाये जा रहे हैं । जांच करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। डॉक्टर के मुताबिक ये आंख आने की एलर्जी है,  कभी-कभी कुछ केसों में आंख से निकलने वाला पदार्थ ठोस हो जाता है जिसे लोग पत्थर निकलना मान लेते है, घबराने की कोई बात नहीं है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |