केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- चंद्रयान-3 का खर्च हॉलीवुड की अंतरिक्ष पर आधारित फंतासी फिल्म से भी कम

चंद्रयान-3 की सफलता से गदगद विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि करीब 600 करोड़ रुपये की इस किफायती परियोजना की लागत अंतरिक्ष और चंद्रमा के विषय पर हॉलीवुड में बनने वाली एक फंतासी फिल्म से भी कम है। सिंह ने इंदौर में 26वें राष्ट्रीय ई-प्रशासन सम्मेलन में भाग लेने के बाद चंद्रयान-3 पर चर्चा के एक सत्र में कहा कि भारत ने अन्य देशों के मुकाबले बेहद किफायती लागत वाले अंतरिक्ष अभियानों को अमली जामा पहनाया है।

यह सत्र इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने अलग से आयोजित किया था। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा,‘‘चंद्रयान 3 की लागत केवल 600 करोड़ रुपये है। हॉलीवुड में अंतरिक्ष और चंद्रमा के विषय पर बनने वाली केवल एक फंतासी फिल्म की लागत 600 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है।” सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा,‘‘मैं इन दिनों ज्यादा फिल्में नहीं देखता, लेकिन कल मुझे एक व्यक्ति ने बताया कि (भारत में) आजकल एक-दो अभिनेता एक फिल्म के बदले 100 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के प्रयोग शुरु

मैं यह बात जानकर हैरान रह गया क्योंकि गुजरे जमाने में दिलीप कुमार जैसे बड़े अभिनेता पांच-छह लाख रुपये लेकर देवदास सरीखी फिल्मों में काम कर देते थे।” उन्होंने बताया कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के प्रयोग बृहस्पतिवार से शुरू हो गए हैं जो कुल 14 दिन चलने हैं। सिंह ने जोर देकर कहा कि ये प्रयोग चंद्रमा के बारे में नये वैज्ञानिक अनुसंधानों की जमीन तैयार करेंगे। सिंह ने कहा,‘‘चंद्रमा की सतह पर ऑक्सीजन और हाइड्रोजन की उपस्थिति के बारे में वैज्ञानिक अनुसंधानों से हमें इस प्रश्न का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उत्तर मिल सकता है कि चंद्रमा पर मानव जीवन की संभावना है या नहीं? यह बात अन्य देशों के चंद्रमा अभियानों से एकदम अलग होगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता साबित करती है कि भारत, अंतरिक्ष अनुसंधान में अग्रणी चुनिंदा देशों के बराबरी के स्तर पर पहुंच गया है और “कुछ क्षेत्रों में इन मुल्कों की अगुवाई भी कर सकता है।” सिंह ने कहा,‘‘अमेरिका ने भले ही नील आर्मस्ट्रांग के रूप में पहले मानव को 1969 में चांद पर उतारा था, लेकिन इसकी सतह पर पानी होने का प्रमाण भारत का चंद्रयान-1 ही लेकर आया था।”

सूर्य का अध्ययन करने वाले भारतीय अभियान की शुरूआत: सिंह

सिंह ने यह भी कहा कि सूर्य का अध्ययन करने वाले पहले अंतरिक्ष आधारित भारतीय अभियान ‘‘आदित्य-एल1” की शुरुआत की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और फिलहाल इसके यान को अंतरिक्ष में भेजे जाने की प्रस्तावित तारीख दो सितंबर है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके प्रक्षेपण का अंतिम फैसला अंतरिक्ष में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की समीक्षा के बाद किया जाएगा।

सिंह ने कहा कि गगनयान परियोजना के पहले चरण के तहत मानवरहित प्रायोगिक अभियान (ट्रायल मिशन) की शुरुआत सितंबर के आखिरी हफ्ते में किए जाने की योजना थी, लेकिन संभवत: अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में इसकी शुरुआत की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि गगनयान परियोजना के दूसरे चरण के तहत महिला के हुलिये वाली रोबोट ‘‘व्योममित्र” को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। सिंह ने बताया,”इन दोनों चरणों के बाद गगनयान परियोजना के मानवयुक्त अभियान के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा जिनकी संख्या एक से तीन के बीच रह सकती है। मुझे लगता है कि यह स्थिति 2024 तक बन पाएगी।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |