डॉक्टरों को अब ये काम करना जरूरी नहीं.. सरकार ने अपने ही पुराने आदेश पर लगाईं रोक, जानें क्या था निर्णय

नई दिल्ली : देश के नेशनल मेडिकल कमीशन ने अपने ही एक पुराने आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। (Generic medicines are mandatory) एनएमसी ने अपने एक आदेश में इस बात को अनिवार्य कर दिया था कि सरकारी डॉक्टर अपने प्रेस्क्रिप्शन में सिर्फ जेनेरिक दवाएं ही लिखेंगे। वही अब इस आदेश पर रोक लगा दिया गया है।

इस संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सेमिलकर चर्चा की थी जिसके बाद यह नया फैसला सामने आया है।

गौरतलब है कि सरकार ने पहले इस आदेश को अनिवार्य करते हुए यह भी कहा था कि आदेश के परिपालन में लापरवाही पर डॉक्टर्स का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद डॉक्टर्स ने एनएमसी के आरएमपी रेगुलेशन 2023 का विरोध करते हुए कहा था कि भारत में जेनेरिक दवाइयों की गुणवत्ता सही नहीं है और इस तरह के नियमों से मरीजों की के लिए ख़तरा पैदा हो सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |