मुरैना पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, जनसभा को किया संबोधित, कहा-प्रदेश में ‘पैसा दो और भर्ती लो’ की चल रही नीति

मुरैना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज चंबल के दौरे पर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुरैना जिले की अंबा में आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी जैन दर्शन यात्रा निकाल रही है।बीजेपी की यह जनदर्शन यात्रा नहीं है बल्कि जन सौदा यात्रा है और इसके सौदागर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान है। कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है और इसका गवाह है। लेकिन प्रदेश की जनता को सावधान रहना है कि बीजेपी की गुमराह और कलाकार की राजनीति से।

इसके साथ ही कमलनाथ ने दावा किया है कि कोई नहीं रोक सकता है अबकी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।वही पांढुर्णा को जिला बनाने को लेकर कमलनाथ ने कहा है कि सीएम शिवराज यह घोषणा 10 साल से कर रहे हैं पर जब-जब चुनाव आते हैं पांढुर्णा और छिंदवाड़ा की जनता इनको नकारती है। प्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता इनकी बातों और वादों की असलियत भली भांति पहचानती है।

इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा हैं कि मुझे आज घोटाले की लिस्ट नहीं पढ़नी है क्योंकि घोटाले की लिस्ट अब बहुत लंबी हो चुकी है। परंतु दुख की बात है कि आज मध्य प्रदेश की पहचान देश भर में घोटाला और भ्रष्टाचार से बन गई है।भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर आज हम सबके सामने हैं इनके साढे 18 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। हमारा किसान हमारा छोटा व्यापारी, हमारा बेरोजगार नौजवान। चौपट सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना कर रख दिया है जहां चौपट कृषि व्यवस्था चौपट कानून व्यवस्था के चौपट शिक्षा व्यवस्था हो है।

कमलनाथ ने कहा कि मुरैना आकर मुझे दुख होता है, यहां से बड़े-बड़े नेता हुए, परंतु मुरैना की काफी उपेक्षा की गई है। यहां जनता के पास केवल खेती, फौज और मजदूरी ही विकल्प बचे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी जन दर्शन यात्रा निकाल रही है। यह जन दर्शन यात्रा नहीं “जन– सौदा” यात्रा है जो सरकार सौदे की राजनीति से बनी है। उनके दिल में उनके नजरिए में उनकी कार्यशैली में सिर्फ सौदा ही है।बिकाऊ लोगों ने सरकार बनाने के लिए स्वयं का सौदा किया। जनमत का अपमान करके जनता के साथ कुठाराघात किया है। शिवराज जी झूठी घोषणाएं करते हैं कि 1 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे मैं तो कहता हूं पहले शासन में रिक्त पड़े हुए पदों पर भर्ती तो कर लीजिए। आए दिन भर्ती घोटाले सामने आते हैं प्रदेश में “पैसा दो और भर्ती लो” की नीति चल रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |