अब इस वरिष्ठ पत्रकार ने थामा बीजेपी का दामन, अपनी धारदार कलम से पार्टी को देंगी नई दिशा

भोपाल। लंबे समय से मीडिया जगत में काम करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार क्षमा त्रिपाठी ने बीजेपी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। क्षमा का कहना है कि योजनाओं और विचारधारा से प्रेरित होकर बीजेपी की सदस्यता ली है। क्षमा के पार्टी ज्वाइन करने से डिजिटली पार्टी को काफी फायदा होगा।

क्षमा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर अपनी पहचान बनाई हुई है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर क्षमा त्रिपाठी के दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। वह लिखने, घूमने और बागवानी करने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्रवाद और सनातन धर्म के प्रति सचेत करने का कार्य करती हैं।

मीडिया में करीब 11 साल के करियर में क्षमा त्रिपाठी को महात्मा गांधी पुरस्कार, अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद पुरस्कार, जेन नेक्स्ट पुरस्कार, स्वर्ण भारत पुरस्कार, फिल्म क्रिटिक अवार्ड और दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिल चुके हैं। जिसके बाद क्षमा ने राजनीति में कदम रख लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |