बहन की शादी का कर्ज चुकाने के लिए बने लुटेरे, पिस्टल की नोक पर की लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर: बहन की शादी का कर्जा चुकाने के लिए दो लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महीने में नकली और असली पिस्टल की नोक पर दो लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से लुटा हुआ माल और घटना में बरते गए एयर गन, चाकू और एक देशी कट्टा भी जब्त किया है।

इंदौर के दो थाना क्षेत्र भंवरकुवा थाना और जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल लूट की पूरी घटना दो दिन पहले की है। इंदौर के जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के कलेक्टर ऑफिस के सामने नेहा अपार्टमेंट की थी जहां मसाला व्यापारी यहां दिलीप केलवानी उनके पिता और भाई दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान यहां नकाब पहनकर तीन बदमाश घुसे पिस्टल और कट्‌टे के साथ उन्होंने व्यापारी को धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक कस्टमर को व्यापारी रुपये दे रहा था। बदमाशों ने वह भी छीन लिए। बाद में बदमाशों से उन्होंने संघर्ष भी किया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए।

इस दौरान एक युवक उनके पीछे भी दौड़ा। लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। बदमाश व्यापारी से करीब 8 हजार रूपए नगदी लूट कर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी के कैद हो गई लूट की वारदात की सूचना पर मौके पर तमाम पुलिस के अफसर पहुंचे। यहां फुटेज देखने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश भेजा।  रात में क्राइम ब्रांच को भी आरोपियों को पकड़ने के लिए मैदान में उतारा गया है। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के अधार पर चारों आरोपी अंकित, शिवम, सोनू और शुभम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने साधुवासवानी नगर की लूट की घटना भी करना स्वीकार किया है। मुख्य आरोपी श्रवण ने अपनी बहन की शादी का कर्जा चुकाने के लिए अपने दो रिश्तेदार और एक अन्य साथी की मदद से दोनों लूट की घटना को अंजाम दिया आरोपियों ने वारदात में दो एयर गन,एक चाकू और एक देशी कट्टे का इस्तेमाल किया था। पुलिस हथियार सहित लुटा हुआ माल भी जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |