बिना घूंघट डाले घर के बाहर झाड़ू लगाने पर महिला से मारपीट, आरोपी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर फोड़ा सिर, मामला दर्ज

छतरपुर : छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव सरसेड़ में एक महिला को घूंघट नहीं निकालने पर लाठी-डंडों से पीटने और सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के सिर में लाठी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है।

●यह है पूरा मामला…

पीड़िता 36 वर्षीय महिला मंजू श्रीवास (पति- मलखान श्रीवास) का आरोप है कि वह घर के बाहर दरवाजे के पास सड़क पर झाड़ू लगा रही थी। तभी गांव का रहने वाला रामसहाय अहिरवार निकला तो गालियां देते हुए बोला कि तुमने मुझे देखकर घूंघट क्यों नहीं किया तो मैंने बोला कि तुम कई बार निकलना है हम कहां तक आड़ मर्यादा घूंघट करें। इसी बात को लेकर उसे रास नहीं आया और रामसराह ने उसकी लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं आरोपी द्वारा मारपीट के बाद उसे गली में घसीट-घसीट कर पीटा गया। बाद में उसके पड़ोसियों ने उसे संभाला और घर के अंदर ले गए। उसके बाद पीड़ित महिला को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

●इनका कहना है…

महिला की शिकायत पर चौकी प्रभारी राम प्रकाश अहिरवार द्वारा आरोपी के विरूद्ध IPC की विभिन्न धाराओं 323,294,506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तो वहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |