पाढुंर्णा बनेगा मध्य प्रदेश का 55वां नया जिला, CM शिवराज ने छिंदवाड़ा में की बड़ी घोषणा

छिंदवाड़ा: कमलनाथ के गढ़ में सीएम शिवराज ने आज बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने पांढुर्ना को जिला बनाने की घोषणा की। पांढुर्ना अब प्रदेश का 55 वां जिला बनेगा। सौसर, नदनबाड़ी और पांढुर्ना को मिलाकर इस जिले का निर्माण होगा। पहले श्री हनुमान लोक की घोषणा फिर पांढुर्णा को जिला घोषित करते सीएम शिवराज चौहान ने मास्टर स्ट्रोक चलाया है। इस दौरे को छिंदवाड़ा का ऐतिहासिक दौरा माना जा रहा है।

सीएम शिवराज सिंह ने शहर के प्रमुख क्षेत्र से शिवराज सिंह का रोड़ शो के जरिए जनर्दशन किए। इस दौरान उन्होंने छिंदवाड़ा को 14 सौ करोड़ की सौगात दी। उन्होंने छिंदवाड़ा के सौंसर स्थित विख्यात जाम सावंली हनुमान मंदिर बनेगा हनुमान लोक बनाने का ऐलान किया और जामसावंली पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश के लिए हनुमानजी जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने घोषणा की कि हनुमान लोक परियोजना के अंतर्गत लगभग 26.50 एकड़ भूमि में 35.23 करोड़ रूपये की लागत से श्री हनुमान लोक का निर्माण किया जाएगा।

छिंदवाड़ा जिले में 1437.29 करोड़ रूपये लागत के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सौसर में आमसभा को संबोधित कर पांढुर्ना को जिला बनाने की बड़ी घोषणा की। रोड शो के बाद सीएम शिवराज छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन में पहुंचेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |