भोपाल: राज्यपाल मंगू भाई पटेल से सीएम शिवराज की मुलाकात के बाद शिवराज कैबिनेट के विस्तार की अटकलें तेज हो गई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि आज शिवराज कैबिनेट में 4 नए मंत्री शामिल होंगे। लेकिन फिलहाल कैबिनेट विस्तार पर रोक लग गई है। बताया जा रहा है कि शिवराज कैबिनेट में 4 पद खाली पड़े हैं। इसके लिए गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल का नाम पहले ही फाइनल हो चुका था लेकिन अन्य 2 पदों पर 3 दावेदार सामने आए हैं। लाल सिंह आर्य और जालम सिंह पटेल के नामों पर मंथन जारी है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार जातिगत समीकरण साधना चाहती है। इसलिए मंत्रिमंडल में लोधी वर्ग के प्रतिनिधि को जगह देना उनकी पहली कोशिश है। इसी लिए गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने करीब आधा घंटे बैठक की।
बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हुई है। सूत्रों की मानें तो गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल का नाम पर मुहर लग चुकी है। गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल भोपाल में हैं। लाल सिंह आर्य और जालम सिंह पटेल के नाम पर थन जारी है। सहमति बनते ही कभी भी मत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।