महाराष्ट्र का नांदेड लंपी चर्म रोग प्रभावित जिला घोषित, बीमारी से ग्रस्त मवेशियों की संख्या 3,618 तक पहुंची

महाराष्ट्र के नांदेड़ में लंपी चर्मरोग से ग्रस्त मवेशियों की संख्या 3,618 तक पहुंच जाने के साथ ही इस जिले को इस बीमारी से प्रभावित जिला घोषित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में इस बीमारी से अबतक 466 मवेशियों की मौत हो चुकी है जबकि 2638 संक्रमित मवेशी स्वस्थ हुए हैं एवं 513 का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘नांदेड़ में (इस रोग से) कुल 197 गांव प्रभावित हुए हैं। इन 197 गांवों के पांच किलोमीटर के दायरे में कुल 643 गांव हैं। इस बीमारी पर अंकुश के लिए जिलाधिकारी ने इस जिले को लंपी चर्मरोग प्रभावित जिला घोषित कर दिया गया है। इस रोग की रोकथाम के लिए अबतक 3.67 लाख मवेशियों को टीका लगाया गया है।” अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार इन 197 गांवों से मवेशियों को बाहर ले जाने पर रोक लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने लोगों से संक्रमित और गैर संक्रमित मवेशियों को एक-दूसरे से अलग रखने तथा संक्रमणनाशकों का छिड़काव कराने की अपील की है जबकि अधिकारियों से स्थिति की कड़ी निगरानी करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य की सीमा पर चौकियां बनायी गयी हैं ताकि संक्रमित मवेशी नांदेड से पड़ोसी तेलंगाना नहीं ले जाया जा सके। लंपी चर्मरोग एक विषाणुजनित रोग है जिसमें मवेशी को ज्वर हो जाता है तथा त्वचा पर गांठें उत्पन्न हो जाती हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |