मध्य दिल्ली में एक कैब (कार) कथित रूप से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू के सरकारी अवास की दीवार से टकरा गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि पहले दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक कलस्टर बस ने कैब में टक्कर मारी और कैब दीवार से जा टकराई।
उसने बताया कि नरेला निवासी रहीम खान अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कैब से जा रहे थे और जब वे कृष्णा मेनन मार्ग पर कोठी नंबर नौ के पास पहुंचे तब उनकी गाड़ी में सेवा नगर डिपो की एक डीटीसी कलस्टर बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि कैब चालक नियंत्रण खो बैठा और कैब कोठी नंबर नौ की दीवार से जा टकराई।