मुख्यमंत्री जी के स्कूटी वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया, शाजापुर जिले के 123 विद्यार्थियों को स्कूटी का वितरण
शाजापुर
—-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आज शहडोल में आयोजित हुये राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में दिखाया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा मुख्यमत्री ई-स्कूटी योजना वर्ष 2023 के तहत शाजापुर जिले के कुल 123 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले के 66 हायर सेकेडंरी स्कूलो के टापर एक बालक-एक बालिका को ई- स्कूटी के लिये 120000 रूपये तथा पेट्रोल स्कूटी के लिये 90000 रूपये विद्यार्थियों के खाते में जमा किये गये थे। विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग कंपनी की अलग-अलग दुकान से अपनी पंसद की स्कूटी बुक की गयी थी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, श्री अशोक नायक, कलेक्टर श्री किशोर कन्याल, पुलीस अधीक्षक श्री यशपाल सिह, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, उत्क्रष्ट विधालय प्राचार्य श्री प्रवीण मंडलोई, विद्यार्थी एवं पालकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संचालन श्रीमती रेखा पुरोहित ने किया।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh Inder Singh Parmar Jansampark Madhya Pradesh
#escooty
#school #education