शहर के तालाब में फैली गंदगी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, सफाई के लिए आगे आए ये लोग

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले महेंद्र सागर तालाब में फैली गंदगी और जलकुंभी की सफाई के लिए अब सामाजिक कार्यकर्ता आगे आए हैं। बुधवार को सुबह से विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग तालाब पर पहुंचे। उन्होंने घाटों के आसपास फैली जलकुंभी को बाहर निकाला। लोगों के सहयोग के लिए मछुआ समिति के सदस्य भी नाव और जाल लेकर पहुंच गए।

सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ शर्मा ने बताया कि लंबे समय बाद इस बार महेंद्र सागर तालाब में जल का भराव अच्छा हुआ है। तालाब भरने से जहां एक ओर लोगों में खुशी है। वहीं गंदगी और जलकुंभी से तालाब पर नहाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और नगर पालिका से कई बार इस मुद्दे को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन तालाब की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते अब सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने तालाब की सफाई के लिए प्रयास शुरू किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता जया श्रीवास्तव, सुरेश दौंदेरिया, गोलू अग्निहोत्री ने बताया कि हर दिन सुबह से 2 घंटे हम लोग तालाब की सफाई के लिए श्रमदान करेंगे। हमारी कोशिश है कि पितृपक्ष से पहले तालाब के महादेव घाट और पितृ तर्पण घाट की साफ सफाई हो सके। जिससे आने वाले श्राद्ध पक्ष में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों से तालाब की सफाई का अभियान जारी है। जिसके चलते अब कई सामाजिक लोग सहयोग करने के लिए आगे आए हैं।

मछुआ समिति के सदस्यों ने की सफाई

महेंद्र सागर तालाब की सफाई और जलकुंभी निकालने के लिए आज छुआ समिति के सदस्य नाव और जाल लेकर तालाब पर पहुंचे। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण रैकवार ने बताया कि नगर पालिका सीएमओ ने तालाब की सफाई के लिए बोला था। आज दो दर्जन से ज्यादा छुआ समिति के सदस्यों को लेकर तालाब की सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे तालाब में जलकुंभी फैली है। इसके लिए नगर पालिका को व्यवस्थित रूप से बजट जारी करना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |