किंग कोबरा ने फैलाई दहशत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देश By Shahzad Khan On Aug 23, 2023 336 बलरामपुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर के बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में आज एक किंग कोबरा सांप के निकल जाने से दहशत फैल गया। सुबह-सुबह जब खिलाड़ी यहां पर खेलने के लिए पहुंचे थे तो उन्होंने सांप को देखा और वहां पर भगदड़ सी मच गई। Related Posts Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए… जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें सूचना मिलने के बाद स्नेक कैचर ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। किंग कोबरा एक कोने में पड़ा हुआ था और लगातार फुंफकार मार रहा था। इनडोर ग्राउंड में किंग कोबरा होने की खबर मिलने के बाद उसे देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी। वहीं, सांप पर काबू पाने के लिए स्नेक कैचर को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सांप को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया गया है। वहीं, किंग कोबरा यहां कैसे पहुंचा इसका पता किसी को भी नहीं है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 336 Share