‘आपका हरेक वोट जीत का 1-1 रन, राष्ट्र के लिए जरूर करें मतदान’…ECI के नेशनल आइकॉन बने सचिन तेंदुलकर की लोगों से अपील

निर्वाचन आयोग ने मतदान के प्रति शहरी और युवा मतदाताओं की उदासीनता के बीच अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर को चुनावों में मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को आयोग का ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त किया। तेंदुलकर को ‘नेशनल आइकन’ ऐसे समय में बनाया गया है जब आयोग अक्तूबर-नवंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। ‘मास्टर ब्लास्टर’ कहलाने वाले तेंदुलकर और आयोग के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। तीन साल के समझौते के तहत तेंदुलकर मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।

क्या बोले सचिन तेंदुलकर?

इस अवसर पर तेंदुलकर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यह हमारी मुख्य जिम्मेदारी है कि हम अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। इस मशहूर खिलाड़ी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को याद दिलाया कि उन्होंने कहा था कि अपनी दूसरी पारी में वह भारत के लिए बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे। तेंदुलकर ने कहा कि राष्ट्र के लिए वोट जरूर करें क्योंकि हरेक वोट जीत का एक-एक रन है। तेंदुलकर ने कहा क‍ि देश के लिए मतदान करने जरूर जाइए और अपना वोट कीजिए। उन्‍होंने कहा कि यह मत सोचिए क‍ि एक वोट नहीं करने से क्या फर्क पड़ता है लेक‍िन मतदाताओं को यह समझना होगा क‍ि उनके हर एक वोट से फर्क पड़ता है।

निर्वाचन आयोग के लिए पिच पर खेलना कठिन

निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने कहा कि मतदान की खातिर मतदाताओं को बाहर निकलने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते निर्वाचन आयोग जिस ‘पिच’ पर खेलता है, वह ‘कठिन’ है। उन्होंने भरोसा जताया कि तेंदुलकर इस पिच पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक 67 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के बावजूद, कुछ क्षेत्रों में कम मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग ने कुछ शहरों में कम मतदान के लिए, शहरी और युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति उदासीनता को प्रमुख कारणों में से एक माना है। आयोग मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के मकसद से विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को अपने ‘नेशनल आइकन’ के रूप में नामित करता रहा है। पिछले साल आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को ‘नेशनल आइकन’ के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एम एस धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज चुनाव आयोग के नेशनल आइकन थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |