कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया


शाजापुर, 12 जुलाई 2022/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के द्वितीय एवं अंतिम चरण में 13 जुलाई को नगरपालिका शुजालपुर एवं नगरपरिषद अकोदिया, पोलायकलां एवं पानखेड़ी में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने आज इन निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों से मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी नगरपालिका सीएमओ को मतदान दलों के लिए भोजन, ठहरने आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के गली मोहल्लों में वाहनों से घूमकर क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के लिए तैनात किये गये निरीक्षकों को निर्देश दिये कि रात्री के दौरान संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखें। पुलिस बल सजग और सतर्क रहें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डे, होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रमसिंह मालवीय, आरआई श्री विक्रमसिंह भदौरिया, पोलायकलां में नायब तहसीलदार श्री कैलाश सस्त्या, कालापीपल में श्री अशोक सेन एवं सीएमओ प्रवीण सेन, शुजालपुर में सीएमओ श्रीमती निगहत सुल्ताना,अकोदिया में तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले सीएमओ श्री रमेशचंद्र वर्मा सहित भी उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पोलायकलां में प्राथमिक सहकारी संस्था में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 14 तथा शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 3 एवं 13, कालापीपल में शासकीय कन्या मावि में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 12 तथा सहारा पब्लिक स्कूल में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 11, शुजालपुर के एकीकृत शासकीय उमावि में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 8 एवं 9, प्राथमिक विद्यालय गश्तीपुरा में बने मतदान केन्‍द्र क्रमांक 03 तथा अकोदिया में मॉडल कलस्टर शासकीय कन्या मावि में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 07 का निरीक्षण कर मतदान दलों से चर्चा की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |