फ्लाइट में एयरहोस्टेस और महिला यात्रियों की खींच रहा था अश्लील फोटो, DCW का दिल्ली पुलिस और DGCA को नोटिस

दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने एक उड़ान में कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर दिल्ली पुलिस और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि उसने इंस्टाग्राम पर सामने आए घटना से संबंधित वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया है। इसने कहा कि कथित घटना 16 अगस्त को दिल्ली-मुंबई स्पाइसजेट उड़ान में हुई थी। आयोग ने कहा, ‘‘व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में आरोप है कि एक यात्री विमान में सवार महिलाकर्मी और अपनी महिला सह-यात्री की अश्लील तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था।

बताया गया है कि जब यात्री के मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसमें विमान में सवार महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें थीं।” DCW ने कहा कि उसने मामले में पुलिस उपायुक्त, IGI एयरपोर्ट और DGCA के महानिदेशक को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने दिल्ली पुलिस और DGCA से 23 अगस्त तक कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘उड़ानों में यौन उत्पीड़न की शिकायतें बढ़ रही हैं। यह अस्वीकार्य है। इस विशेष मामले में प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और मामले की जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |