सोने की कीमतों में गिरावट से ग्राहक खुश, ज्वैलर भी हो रहे गदगद

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट से जितने ग्राहक खुश हैं उससे कहीं ज्यादा ज्वैलर गदगद हो रहे है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोने के दम कम होने की खबरों का ढोल पीट कर ज्वैलर खरीदारों को आकर्षित करने की रणनीति अपना रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की कमी नहीं है लेकिन पुराने सोने के बदले नए आभूषण लेने का चलन जोरों पर है। इसकी प्रमुख वजह लोगों के मन में पुराने गहने बेचने पर लगने वाली बंदिश और कागजी जांच पड़ताल बढ़ने की फैली आशंका है। अगस्त में सोने की कीमतों में करीब 2,500 रुपये की गिरावट हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में सुस्ती के कारण गिर रहे दाम

मुंबई में सोने के दाम 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है। 16 अगस्त को सोने के दाम गिरकर 58,843 रुपये पर पहुंच गए जो 31 जुलाई को 61,445 रुपये थे। हाजिर बाजार की तरह वायदा बाजार में भी सोने की चमक फीकी पड़ी। एमसीएक्स पर सोना अक्टूबर अनुबंध गिरकर 58,827 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मई में सोने के वायदा भाव 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम ने सर्वोच्च स्तर हू लिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में सुस्ती के कारण घरेलू बाजार में दाम लगातार गिर रहे हैं। अंतराराष्ट्रीय बाजार में पिछले 30 दिनों में सोने के दाम 3.81 फीसदी टूट चुके हैं। हालांकि बुधवार को थोड़ा सुधार के साथ सोने ने 1906.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया। सोने की कीमतें कम होने से ग्राहक खुश हैं लेकिन उनसे ज्यादा ज्वैलर खुश हैं।

ग्राहकों की बढ़ रही है संख्या 

त्योहारी भोजन की शुरुआत होने वाली है। इसी महीने रक्षाबंधन और अगले महीने गणपति उत्सव है। इसके साथ ही देशभर में त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। ज्वैलरों का मानना है कि कीमतें कम होने की खबरें ग्राहकों को आभूषण खरीदने के लिए प्रेरित करती हैं। इसीलिए स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुपों में कीमतों में भारी गिरावट की जोरशोर से प्रचारित किया जा रहा है। जिसका असर ग्राहकों पर दिखाई भी दे रहा है। ज्वैलरों का कहना है कि बाजार में ग्राहकों की कोई कमी नहीं है, कीमतें कम होने से ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। अब ग्राहक नई वैरायटी चाहते हैं। नई बनावट के गहने ग्राहकों को लुभावने लग रहे हैं। ग्राहकों की पसंद को भांपते हुए ज्वैलर भी हर तरह के गहनों में कई तरह के नए गहने तैयार किए हैं। हालांकि खरीदार आभूषणों में नया निवेश करने की जगह पुराने हो जाएगा। गहनों की बदलकर नए गहने खरीदना पसंद कर रहे हैं। मुंबई ज्वैलर्स एसोसिएशन के कुमार जैन कहते हैं कि लोग पुराने गहने की जगह नए गहने ले रहे हैं क्योंकि नए जमाने के लोगों को नई बनावट के गहने पसंद है पुराने गहने उन्हें पसंद नहीं आ रहे हैं।

दूसरी बात लोग पुराने गहनों को बदलना चाह रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि आने वाले दिनों में बिना हॉलमार्क वाले गहने बेचना भी मुश्किल हो जाएगा ज्वैलरों की यह बात विश्व स्वर्ण परिषद  द्वारा हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। डब्ल्यूजीसी ने कहा कि सोने की आसमान छूती कीमतों और उपभोक्ताओं की कमी ने रिसाइकिल सोने की आपूर्ति में वृद्धि को बढ़ावा दिया है। पुराने सोने के आभूषणों के बदले नए आभूषणों की कम मात्रा में आभूषणों की कमजोर मांग भी परिलक्षित दिखी है। सोने की खरीदारी करने वाले लोगों ने सोने की रिसाइकलिंग (पुराने ( सोने से जेवर बनवाना) को अपनाया। जून तिमाही में भारत में कुल 37.6 टन सोने की रिसाइकलिंग की गई। यह जून 2022 के व 23.3 टन के मुकाबले 61 फीसदी अधिक है। डब्ल्यूजीसी के मुताबिक कैलेंडर वर्ष मा 2023 की पहली छमाही के लिए भारत में के सोने के आभूषणों की मांग पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी गिरकर 207 टन हो गई है हालांकि ज्वैलर्स कहते हैं कि बाजार में आभूषणों की मांग में कोई कमी नहीं है बल्कि ट्रेंड में बदलाव की वजह से आभूषणों की बिक्री कम दिख रही है।

गहनों की मांग खूब

मलावार समूह के चेयरमैन अहमद एमपी के मुताबिक नए जमाने के उपभोक्ताओं की बढ़ती प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए, डिजाइन में इनोवेशन खुदरा बाजार में बने रहने का मुख्य आधार बन गया है। पहनने योग्य और जीवनशैली के अनुरूप गहने पसंदी किए जा रहे हैं। नए जमाने की दुल्हनें भी क पारंपरिक दुल्हन आभूषण डिजाइन से हटकर ऐसे डिजाइन चुनना चाहती हैं, जो उनके व्यक्तित्व से मेल खाता हो। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष विपुल शाह ने बताया कि मुंबई में 8 में अगस्त को समाप्त हुए छह दिवसीय आईआईजेएस प्रीमियर 2023 के दौरान है 70,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार न हुआ। जो किसी की सोच से भी अधिक है। संगम चेन के निदेशक रमन सोलंकी कहते हैं कि कि बाजार में गहनों की मांग खूब है लेकिन च आपके पास उनकी पसंद के गहने होने चाहिए। ज्वैलरों का कहना है कि कीमतों में गिरावट जारी रहती है तो इस रक्षाबंधन एवं गणपति उत्सव के दौरान आभूषणों की रिकॉर्ड बिक्री होने की उम्मीद है ।

इस माह गिरे सोने के दाम

– अगस्त में सोने की कीमतों में करीब 2,500 रुपये की गिरावट हो चुकी है
– मुंबई में सोने के दाम 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है ।

– 16 अगस्त को सोने के दाम गिरकर 58,843 रुपये पर पहुंच गए
– एमसीएक्स पर सोना अक्टूबर अनुबंध गिरकर 58,827 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ
– मई में सोने के वायदा भाव 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम ने सर्वोच्च स्तर छू लिया था

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |