कानपुर: ट्यूशन टीचर छात्रा से करता था गंदी बात, मोबाइल पर वीडियो दिखाकर करता था छेड़छाड़

कानपुर में एक नाबालिग छात्रा ने अपने ट्यूशन टीचर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा के परिजनों ने आरोपी टीचर की शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया है।

मामला चमनगंज थाना क्षेत्र का है, जहां मौलाना आमिर दो नाबालिग बच्चियों को ट्यूशन देता था। पढ़ाने के बहाने वालो मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर उनसे वैसा ही करने का दबाव बनांता था। डर के मारे उन्होंने अपने परिजनों से इस बात को छुपाए रखा, लेकिन ट्यूशन टीचर की हरकते जब ज्यादा बढ़ने लगी तो छात्रा ने अपने परिजनों को इससे अवगत कराया। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसको हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है संयुक्त पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना था कि ट्यूशन टीचर द्वारा नाबालिग बच्ची को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने का मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है उनका कहना था कि आरोपी टीचर के मोबाइल फोन को रिकवर किया जा रहा है जिससे सच्चाई का पता लगाया जा सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |