भारत में चीनी युवक ने सैंकड़ों लोगों को बनाया मूर्ख, 9 दिन में लगाया 1400 करोड़ का चूना !

भारत में  चीन के एक युवक द्वारा सैंकड़ों लोगों को मूर्ख बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। इस चीनी युवक ने यहां  फर्जी सॉकर बेटिंग एप बनाकर गुजरात में 1200 लोगों से 1,400 करोड़ रुपए की ठगी मार ली।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस SIT का गठन कर जांच कर रही है।  इस पूरे खेल का मास्‍टरमाइंड  चीन के शिनजेन के रहने वाले वू उयानबे को बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक वू उयानबे साल 2020 से 22 के बीच भारत आया। इस दौरान वो बिहार की राजधानी पटना और गुजरात के बनासकांठा में रहा व ‘दानी डाटा’ एप बनाई।उसका टार्गेट मुख्‍य रूप से गुजरात के लोग बने ।

पुलिस के मुताबिक  आरोपी ने अपनी एप के माध्‍यम से लोगों को मोटे मुनाफे का लालच दिया। मई 2022 में वू उयानबे और उसके साथियों ने सॉकर बेटिंग एप को लांच किया। एप पर आकर लोगों को बाजी लगाने का लालच दिया गया। यह एप केवल नौ दिनों तक ही ऑपरेशन में रही। तबतक इस एप की मदद से 15 से 75 साल की उम्र के 1,200 लोगों से 1,400 करोड़ की ठगी की गई। जून 2022 में पुलिस को उसके बारे में पहली बार जानकारी मिली।

इस मामले में पहली FIR अगस्‍त 2022 में दर्ज की गई थी। तब से लेकर अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है हालांकि यह सभी गिरफ्तारियां वू उयानबे द्वारा ठगी गई रकम को शेल कंपनियों और हवाला नेटवर्क के माध्‍यम से भारत से बाहर भेजने से जुड़ी हैं। पर्याप्‍त सुबूत नहीं जुटाने पाने कारण मुख्‍य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है और वो वापस चीन लौट चुका है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |