‘मैं वापस आऊंगा’ वाले बयान पर शरद पवार ने कसा PM मोदी पर तंज, फडणवीस ने किया पलटवार

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह एक ओर स्थिर सरकार देने की बात करती है, लेकिन राज्यों में विधिवत निर्वाचित सरकारों को गिरा देती है। पवार ने महाराष्ट्र के बीड कस्बे में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आप स्थिर सरकार देने की बात करते हैं लेकिन राज्यों में विधिवत निर्वाचित सरकारों को गिरा देते हैं।”

पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में ‘‘पुन: वापस आने की” बात की। उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में नहीं लौटे, बल्कि एक निचले पद पर वापस आए। कोई सोच सकता है कि वह (मोदी) किस पद पर लौटेंगे।”

फडणवीस ने किया पलटवार
भाजपा नेता फडणवीस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे क्योंकि पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है और वह देश के नागरिकों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। शिरडी में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, फडणवीस ने कहा, ‘‘हम तीन एक साथ आए हैं। आप शिंदे जी की कार्यशैली के बारे में जानते हैं और आप मेरे और अजित दादा के बारे में भी जानते हैं। हम तीनों का ऐसा मेल है, जिसे कोई चुनौती नहीं दे सकता।”

शरद पवार का नाम लिए बिना फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘पिछली बार, मैंने कहा था ‘मैं वापस आऊंगा’ और मैं देख सकता हूं कि उस बयान का ‘भय’ अभी भी बरकरार है। कुछ लोग अभी भी भयभीत हैं। मैं उन्हें एक बात बताना चाहूंगा कि जब मैंने ये कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा’, तो लोग वास्तव में मुझे वापस ले आए लेकिन कुछ लोगों ने हमें धोखा दिया।” एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विभाजन के स्पष्ट संदर्भ में फडणवीस ने कहा, ‘‘जिन्होंने हमें धोखा दिया, हम उनकी पार्टी को अपने साथ ले आए।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |