डिंडौरी। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले कई नेता अपनी जमीन तलाशने के लिए दूसरी पार्टियों का रुख कर रहें है। पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं का दल बदल का दौर जारी है। इस दल बदल के दौर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान उमा ने सिंधिया समर्थक नेताओं पर भी जमकर हमला बोला है।
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि जो दल बदलते हैं वो नेता नहीं सौदागर है। टिकट के लिए दलबदल का मतलब सौदेबाज़ी करते है। ऐसे दलबदलुओं को नेता का दर्जा नहीं मिलना चाहिए। आगे सिंधिया समर्थकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिंधिया समर्थक विधायकों का दलबदल का विषय अलग है। सड़क पर संघर्ष की चुनौती मिलने पर सिंधिया ने दलबदल किया था। इस दौरान पूर्व सीएम उमा भारती ने इच्छा जताते हुए कहा कि इस बार शिवराज 2003 की जीत का रिकॉर्ड तोड़ें।