छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव तो पथरिया से लखन पटेल को मिला टिकट, 2018 में दोनों ही हार चुके थे चुनाव, देखें ये पूरी रिपोर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि बीजेपी ने 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम से मुहर लगाई गई है। इस लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जिनको फिर से हारने के बाद भी रिपीट किए गए है। तो वहीं बीजेपी से निष्कासित होने वाले एवं फिर बीजेपी में आने वाले प्रीतम सिंह को भी बीजेपी ने टिकट दिया है।

बता दे ंकि बुधवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के सीएम सहित कई नेताओं ने शिरकत की थी। आपसी सहमति के बाद समिति ने प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नामों की सूची जारी की है।

पूर्व मंत्री ललिता यादव पर फिर जताया भरोसा

मध्यप्रदेश शासन की पूर्व मंत्री ललिता यादव 2018 में हार चुकी थी। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर ललिता यादव पर भरोसा जताते हुए बुंदेलखंड की भरोसेमंद सीट छतरपुर से टिकट दिया है। बता दें कि वर्तमान में ललिता यादव मध्यप्रदेश की बीजेपी उपाध्यक्ष हैं। इतना ही नहीं बीजेपी में ये असमंजस चल रहा था कि ललिता यादव को महाराजपुर या फिर छतरपुर दोनों में से कि​स सीट से टिकट दी जा सके लेकिन बीजेपी ने आखिरी में ललिता यादव को छतरपुर से सीट दी गई।

पथरिया से लखन पटेल को मिला टिकट

दमोह की विधानसभा सीट पथरिया से पूर्व विधायक लखन पटेल को टिकट दिया गया है। बता दें कि 2018 में लखन पटेल बीएसपी की रामबाई से हार चुके थे। लेकिन बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए लखन पटेल को टिकट दिया है। बता दें कि लखन पटेल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के खास माने जाते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |