नगर परिषद चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले 4 कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए किया पार्टी से बाहर,शाजापुर जिले का मामला

अकोदिया
भारतीय जनता पार्टी ने अकोदिया नगर परिषद चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले चार लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है इसका विधिवत पत्र शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा के द्वारा जारी किया गया है पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद अकोदिया के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध निम्नानुसार कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं जो कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है अतः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पार्टी के चार लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है जिन लोगों को निष्कासित किया गया है उनमें वार्ड क्रमांक 1 से राधेश्याम मालवीय वार्ड क्रमांक 2 से श्रीमती फूल कुंवर ज्ञान सिंह मेवाड़ा ज्ञान सिंह, वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती अखिलेश सुरेंद्र राठी और वार्ड क्रमांक 9 से रियाज बेग को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है आपको बता दें अनुशासनहीनता के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने शाजापुर जिला मुख्यालय पर भी पूर्व में नगर पालिका चुनाव में 5 बागियों पर सख्त कार्रवाई की थी ओर।उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था
भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा ने कार्यकर्ताओं के निष्कासन को उचित बताते हुए कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा व शिकायत प्राप्त होगी उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |