बड़ी खबर : नूंह हिंसा मामले में आरोपी बिट्टू बजरंगी को भेजा गया जेल, पुलिस के साथ बदसलूकी करने का है आरोप

नूंह : नूंह हिंसा में आरोपी बिट्टू बजरंगी को आज एक दिन की रिमांड के बाद अंजलि जैन एसीजीएम की कोर्ट में पेश किया गया। अंजलि जैन की कोर्ट ने बिट्टू बजरंगी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में लेते हुए फरीदाबाद नीमका जेल भेज दिया है। बिट्टू बजरंगी के वकील सोमदत शर्मा ने कहा कि बिट्टू बजरंगी की जान को खतरा है। जिसको लेकर वकील ने बजरंगी को नूंह की सालंबा जेल की बजाय फरीदाबाद की नीमका जेल भेजने की अपील की थी। जज ने मामले के गंभीरता को देखते हुए आरोपी बिट्टू बजरंगी को नीमका जेल भेजने के आदेश कर दिए।

बता दें कि आरोपी बिट्टू ने 31 जुलाई को नलेश्वर शिव मंदिर में एएसपी उषा कुंडू के सामने हथियार लहराए थे। जब उषा कुंडू द्वारा हथियारों को छीन लिया गया तो उन्होंने अधिकारी की गाड़ी के आगे विरोध प्रदर्शन किया था। इसी मामले पर एएसपी उषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। नूंह सदर थाने में मुकदमा नंबर 413 दर्ज कर लिया था। नूंह के थाना सदर में बिट्टू बजरंगी पर आईपीसी की 148,149,332,353,186,395,397,506,25,54,59 की धाराएं लगाई गई हैं। आज एकबार फिर बिट्टू बजरंगी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेते हुए फरीदाबाद की नीमका जेल भेज दिया है।a

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |