राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में पदक प्राप्तकर्ताओं का किया सम्मान,शाजापुर एसपी भी हुए सम्मानित

भोपाल :
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल वीरता, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति एवं जीवन रक्षा पदक से अलंकृत हुए मध्यप्रदेश पुलिस एवं होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा वीर नागरिकों के राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय पुलिस, सशक्त समाज का आधार है। पुलिस को बदलते वक़्त के अनुरूप बनना होगा। उन्होंने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पदक मिलने से मध्यप्रदेश पुलिस की सक्रियता एवं संवेदनशीलता की छवि और अधिक सशक्त बनेगी जिससे पुलिस बल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए आमजन की सेवा एवं सहायता पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि समाज में ऐसा वातावरण होना चाहिए जिसमें पुलिस और नागरिकों के बीच आपसी भरोसे मजबूत बना रहे। दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी ईमानदारी और प्रखरता के साथ लागू की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस के आधुनिकीकरण और कौशल उन्नयन की दिशा में उन्नत तकनीक के प्रभावी प्रयासों पर ख़ुशी जाहिर की। श्री पटेल ने पुलिस कल्याण के लिए शासन स्तर से किए जा रहे बेहतर कार्यों, डायल 100 वाहन से पीड़ितों की मदद, सभी जिलों में महिला थाना तथा 950 महिला ऊर्जा डेस्क की स्थापना आदि पहल की सराहना की। उन्होंने हाल ही के वर्षों में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन की दिशा में की गई प्रभावी कार्रवाई और प्राप्त की गई अभूतपूर्व सफलताओं के लिए पुलिस को बधाई दी।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था को कायम रखने के साथ अपनी जनहितैषी और संवेदनशील छवि को और अधिक मजबूत करें। पुलिस सामाजिक कल्याण, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने और समाज विरोधी तत्वों से आमजन को बचाने की जिम्मेदारी आगे बढ़कर निभाएं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने राष्ट्रपति के द्वारा वीरता, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक और जीवन रक्षा पदक प्राप्त करने वाले पुलिस-होमगार्ड के 64 अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा 2 वीर नागरिकों की उपलब्धियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी. पी. आहूजा, पुलिस महानिदेशक जेल श्री अरविन्द कुमार, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड श्री राजेश चावला, पदक प्राप्तकर्ता अधिकारी-कर्मचारी, वीर नागरिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री साजिद फरीद शापू ने किया।
आपको बता दें शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत को भी वीरता पदक मिला है ऊपर दिए गए चित्र में राज्यपाल उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |