लापता भाजपा नेत्री सना खान की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, कोर्ट मैरिज का भी खुलासा

जबलपुर। बीते दो अगस्त से लापता नागपुर की BJP नेत्री सना खान की हत्या का खुलासा हुआ है, पुलिस ने आरोपी पति अमित साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को पुलिस क्राईम सीन पर ले गई है। ​इस मामले में पिता समेत 3 आरोपियों पर मामला दर्ज ​किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसा बीते एक अगस्त को सना खान नागपुर से जबलपुर आई थी। जिसके बाद BJP नेत्री सना खान 2 अगस्त से लापता हो गई थी। खुलासा इस बात का भी हुआ है कि सना खान ने ढाबा संचालक अमित साहू से कोर्ट मैरिज की थी।

वहीं सना के परिजनों ने भी उसकी हत्या की आशंका जताई थी, आपको बता दें कि सना खान नागपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री थी। वहीं आरोपी अमित साहू जबलपुर में ढाबा का संचालन करता था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |