कब मिलेगी टमाटर सहित महंगी सब्जियों से राहत? सामने आया RBI गवर्नर का बयान

भारतीय रिजर्व बैंक ने RBI Policy का ऐलान करते हुए होम, कार लोन समेत तमाम तरह के लोन लेने वालों को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 6.5% पर बना रहेगा। हालांकि, आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी नहीं कि है लेकिन बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की है। मौजूदा समय टमाटर और सब्जियों के दाम आससान छू रहे हैं। टमाटर के दाम 200 के पार कहीं जा चुके हैं तो सब्जी खरीद पाना भी आम लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। लेकिन इस बढ़ती महंगाई के बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बयान देते हुए बताया कि कब इससे राहत मिलेगी।

दास ने कहा, ”सब्जियों की कीमतों में जल्द कमी आने वाली है। सकल मुद्रास्फीति जून में बढ़ी। अब सब्जियों की कीमतों के कारण जुलाई और अगस्त में भी बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में सब्जियों और चावल की कीमतों के कारण सकल मुद्रास्फीति बढ़ेगी, लेकिन आने वाले महीनों में ये कम हो जाएगी।”

भारतीय अर्थव्यवस्था हुई मजबूत

इसके अलावा गवर्नर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी हुई। कंपनियों की बैलेंस शीट मजबूत है, जिस कारण ग्रामीण मांग में सुधार देखने को मिल रहा है। वैश्विक ब्याज दरें अभी हाई पर बनी रहेंगी।” आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 6.5% पर बरकरार रखा है। आरबीआई ने बताया कि सरकारी खर्चो से निवेश की रफ्तार तेज हुई है।

गवर्नर शक्तिकांत दास के संबोधन की कुछ खास बातें-

RBI ने ब्याज दर बिना बदलाव के 6.5% पर स्थिर रखी
Q2 का महंगाई दर अनुमान 5.2% से बढ़ाकर 6.2% किया
नकदी घटाने के लिए RBI का बड़ा कदम
बैंकों को NDTL में 10% ICRR मेंटेन करना होगा
FY24 का GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% पर कायम, FY25 GDP अनुमान 6.6%
MPC का सर्वसम्मति से दरें स्थिर रखने के पक्ष में वोट
जैसी स्थिति बनेगी उस हिसाब से फैसला लेने के लिए तैयार
MPC के 6 में से 5 सदस्य अकोमोडेटिव रुख वापसी के पक्ष में
महंगी सब्जियों के चलते जुलाई-अगस्त में भी महंगाई ऊंची रहेगी
FY24 का CPI महंगाई अनुमान 5.4%

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |