गोवा के नाइट क्लब में देर रात महिला से छेड़छाड़ करना DIG को पड़ा महंगा… हुए सस्पेंड

गोवा में तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ए कोआन को एक क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से हटा दिया गया है और उन्हें राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गोवा के डीजीपी जसपास सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने ‘राज्य सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है।’ गोवा सरकार के अवर सचिव (कार्मिक विभाग) नाथिन अराउजो ने बुधवार शाम को आदेश दिया कि कोआन तत्काल प्रभाव से डीजीपी के समक्ष पेश हों। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आश्वस्त किया है कि आरोपी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ की जाएगी। अधिकारी पर सोमवार की रात राज्य में एक क्लब में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।

अधिकारी का महिलाओं के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने का पुराना रिकॉर्ड
गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई की ओर से इस मामले को राज्य विधानसभा में उठाए जाने के बाद सावंत ने बुधवार को सदन में कहा कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी का नाम लिए बिना सरदेसाई ने सदन में कहा कि एक महिला ने नाइट क्लब में एक आईपीएस अधिकारी को तब पीटा जब उसने उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जीएफपी के विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी का महिलाओं के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। सरदेसाई ने कहा कि वह घटना का वीडियो भी पेश कर सकते हैं, जिसमें आईपीएस अधिकारी एक क्लब में एक महिला कर्मचारी को ‘अपने पास बैठने’ के लिए कहता नजर आ रहा है। मामला गोवा के बागा-कैलेंगुट बीच स्थित एक नाइट क्लब का है।

महिला ने डीआईजी को मार दिया थप्पड़ 
दरअसल, बीते सोमवार देर रात यहां डीआईजी आईपीएस अधिकारी Doctor A Koan ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी कि इस दौरान उनकी एक महिला से कहासुनी हो गई मामला इतना गरमा गया कि  महिला ने डीआईजी को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद क्लब में हंगामा हो गया।

वहीं बताया जा रहा है कि यह क्लब गोवा के किसी बड़े राजनेता के करीबी का है।  इस घटना का CCTV भी सामने आया है। जिसमें DIG महिला के साथ अभद्रता करते हुए नजर आए। बता दें कि DIG, IPS अधिकारी Doctor A Koan दिल्ली पुलिस में भी DCP के पद पर रह चुके हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |