बीजेपी बेनकाब हो गई, PM मोदी को टक्कर दे रहे हैं राहुल गांधी : अशोक गहलोत

‘मोदी सरनेम’ माममे में सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने के बाद अब राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई। राहुल संसद भी पहुंचे। लोकसभा सचिवालय की ओर से आज सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद के सदस्य’ के रूप में अपडेट कर दिया है। राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाली पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई टक्कर दे रहा है तो वह राहुल गांधी हैं।

बीजेपी बेनकाब हो गई

गहलोत ने कहा, ”पूरे देश में एक बड़ा संदेश गया है। यह भाजपा नेताओं द्वारा की गई साजिश थी क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का डर सताया हुआ था। भाजपा अब बेनकाब हो गई है। अगर PM मोदी को कोई टक्कर दे रहा है तो वह राहुल गांधी हैं।”

इसके अलावा गहलोत ने ट्वीट के जरिए राहुल गांधी की सदस्यता बहाली को सत्य की जीत बताया। उन्होंने ट्वीट करते लिखा, ”राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होना सत्य की विजय है। श्री राहुल गांधी के संघर्ष और जनता के अपार समर्थन ने एक हठी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। जनता की आवाज राहुल गांधी जी के रूप में अब संसद में फिर से गूंजेगी और आमजन के हित की बात उठाएगी।”

PunjabKesari

138 दिन बाद लोकसभा पहुंचे

राहुल गांधी सोमवार 138 दिन बाद लोकसभा पहुंचे। इस दौरान I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों ने राहुल का जोरदार स्वागत किया। फिर राहुल गांधी ने संसद के अंदर पहुंचने से पहले महात्मा गांधी जी कि प्रतिमा को प्रणाम किया। पार्टी में जश्न का माहौल है। दिल्ली में जनपथ के बाहर समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। बता दें कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। अब अप्रैल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं, जहां मैदान पर उतरने के लिए राहुल फिर से पूरी तरह तैयार हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |