धारा 370 के हटने के बाद 4 साल में कितना बदल गया कश्मीर ?

 उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पाकिस्तान के करांची से चलकर दो हिन्दू परिवार चित्रकूट पहुंचे। पाकिस्तान में आर्थिक तंगी से परेशान होकर दो हिन्दू परिवारों ने पाकिस्तान छोड़ा और भारत आए गए।  यहां आकर हिन्दू परिवार ने पाकिस्तान के हालातों की आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

पाकिस्तान से भारत पहुंचे दो हिंदू परिवार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के भाटी माइन्स ने पाकिस्तानी हिन्दू मुस्लिम परिवार को चित्रकूट के समाज सेवी ने हिन्दू परिवार को शरण दी। एलआईयू और चित्रकूट पुलिस को पाकिस्तान से आए हिन्दू परिवारों की जानकारीनहीं है। वीजा खत्म होने पर पाकिस्तान से आए  हिन्दू परिवार ने दिल्ली एम्बिसी में वीजा बढ़ाने की एप्लिकेशन दी है। वहीं शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के संग्रामपुर में पाकिस्तानी हिन्दू परिवार रह रहा है।

भारत आने के बाद सुनाया अपना दर्द
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची से आए राकेश ने बताया कि हम कराची से लाहौर, अमृतसर के रास्ते बाघा बार्डर से आए हैं और लीगल वीजा से आए है। पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। हम लोग आर्थिक तंगी के चलते यहां आए हैं। भारत के प्रधानमंत्री और योगी जी से निवेदन है कि हमें भारत की नागरिकता प्रदान कर रोजगार दें।

जानिए, सीमा हैदर के सवाल पर क्या बोले पाकिस्तानी नागरिक?
वहीं सीमा हैदर की बात पर हिंदू परिवार ने कहा कि हम सीमा हैदर से पहले आए हैं। वहां के हलातों के बारे में पत्रकारों को सब मालूम है। हम कुछ नहीं बोल सकते। वहीं मीडिया में खबरे चलने के बाद आर्थिक तंगी के चलते भारत आए पाकिस्तान के हिंदू परिवार की सुरक्षा में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। फिलहाल मीडिया को पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार से मुलाकात करने/ मिलने में पुलिस ने रोक लगाई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |