नूंह दंगे में बागपत के बजरंग दल के नेता की मौत, हिंदू संगठनों में रोष…हाइवे जाम कर पुतला फुंका

बागपत: हरियाणा के नूंह और मेवात में दो दिन पहले हुई हिंसक घटना में बागपत के भी एक बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत हो गई, जिसके बाद आज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे जाम कर आतंकवाद और जेहादी मानसिकता का पुतला फुंका।

इसके बाद बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा व एक सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओ नें कहा की जेहादी सोच के मानसिक लोगों को वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। या तो वह अपनी मानसिकता को बदल ले नहीं तो बजरंग दल मानसिकता बदलना जानते है। उन्होंने कहा की हरियाणा के नूंह और गुड़गांव व मेवात जो हिंसक घटना हुई है। वह बेहद ही दुःखद है।

उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। दरअसल बता दें कि नूंह की हिंसा के बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा में आज हालात स्थिर और बेहद तनावपूर्ण हैं। हिंसा में दो होम गार्ड सहित अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां और हरियाणा पुलिस की टुकड़ियां लगातार शांति बहाली का प्रयास कर इलाके में फ्लैग मार्च कर रही हैं। हालात को देखते हुए बागपत जिले  में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। नूंह में हुए हिंसक हमलों के बाद हिंदू संगठनों में रोष है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |