सिलेपुर में 298 मतपत्र फाड़े, शाजापुर जिले में बूथ कैप्चरिंग का मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

शहजाद खान शाजापुर
थाने में दर्ज fir के अनुसार प्राथमिक शाला भवन सिलेपुर के पीठासीन अधिकारी द्वारा लिखित एवं हस्ताक्षरित आवेदन पर साकर पेश किया जो शिकायत की गई उसके अनुसार आरोपियों पर धारा 353,294,189,508.34 भादवि एवं मध्य ) स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम 1964 की धारा 7. धारा 8. धारा 10, धारा 11 धारा 14(घ) के अन्तर्गत होने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है दिनांक 01.07.22 को 03.00 बजे मतदान केन्द्र 258 में सरपंच जनपद जिला जनपद हेतु मतदान शांतिपुर्ण सम्पन्न होने के पश्चात लगभग 05.15 बजे सरपंच पद की मतगणना पुर्ण की जाकर सरपंच पद के उम्मीदवारों का परिणाम घोषित किया। मतगणना के दौरान सरपंच पद के अभ्यर्थी अचलसिंह मेवाडा पिता बाबुलाल मेवाड़ा चुनाव के एजेंट जीवन पिता चन्दरसिंह तथा अभ्ययाँ भवानीसिंह पिता सिध्दनाथ की ओर से एजेंट नरेन्द्र परमार पिता शिवचरण परमार तथा अभ्यर्थी दीपसिंह की ओर से एजेंट गुलाबसिंह पिता बाबुलाल मौजूद थे। मतदान दल के द्वारा की गई मतगणना में अचलसिंह मेवाड़ा
अभ्यर्थी को 279 मत प्राप्त हुए एवं भवानी सिंह को 256 मत प्राप्त हुए तथा दीपसिंह को 09 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद अभ्यर्थियों के एजेंट गुलाबसिंह जीवनसिंह व नरेन्द्र परमार को मतगणना पर्ची देकर मतगणना पत्रक पर प्राप्ति की रसीद प्राप्त की। इतने में पुनर्गणना करवाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अवलसिंह के एजेंट जीवनसिंह पिता चन्दरसिंह विवाद की स्थिति उत्पन्न कर दी और अन्य एजेंट नरेन्द्र पिता शिवचरण व गुलाबसिंह पिता बाबुलाल तथा मतदान दल के साथ धक्कामुक्की करते कमरे का दरवाजा खोल दिया जिससे अभ्यर्थी अचलसिंह व उसका भाई गुलाबसिंह पिता बाबुलाल धीरज पिता बाबुलाल ड्युटी पर तैनात पुलिसकर्मी को धक्का देकर मतदान केन्द्र के अन्दर घुस आये। इन सब ने मिलकर मतदान दल को धक्का-मुक्की कर सरपंच पद के मतपत्र छीनकर फाड़कर कक्ष के अन्दर फेंक दिये और कुछ मतपत्र बाहर फेंक दिये। सरपंच पद के 298 मतपत्र फटे हुए मिले तथा 278 मतपत्र बिना फटे मिले

सलसलाई थाना क्षेत्र के सिले पुर गांव की है घटना है

यहां पर 298 मतपत्र फाड़े जाने की जानकारी सामने आई है सूचना मिलने पर कलेक्टर दिनेश जैन और एसपी जगदीश डावर भी मौके पर पहुंचे काफी तनाव की स्थिति इस गांव में हो गई मतों की गिनती के बाद मतदान दल मतपत्रों को सील कर लगा रहा था इस दौरान आंचल सिंह मेवाडा और उसके समर्थकों ने यहां पर भवानी सिंह के खिलाफ फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और देखते ही देखते हंगामा कर रहे लोग मतगणना स्थल पर पहुंच गए और यहां पर सील करके रखे हुए सरपंच पद के मतपत्रों को फाड़ दिया जानकारी मिलते ही गांव में तनाव फैल गया
यहा अचल सिंग मेवाड़ा ओर भवानी सिंह व अन्य के बीच मतदान हुआ था जिसमें 7 मतों से भवानी सिंह विजय हो गए थे मतों की दोबारा गिनती की गई उसने भी भवानी सिंह विजय हुए उसके पश्चात या घटना सामने आई
मामले में धारा 353,294,189,50634, निर्वाचन अपराध धारा 7, 8, ,10,11 के तहत मामला दर्ज किया पुलिस ने आरोपी
अचल सिंह पिता बाबूलाल
गुलाब सिंह बाबूलाल
धीरज बाबुलाल
जीवन सिंह चन्दर मेवाड
पर मामला दर्ज किया है 3 को गिरफ्तार कर लिया है 1 कि तलाश जारी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |