TMC नेता के हत्यारे को पुलिस ने रात 12 बजे बेरछा से पकड़ा

पश्चिम बंगाल के हत्या के आरोपित को पकड़ने में बेरछा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या के मामले में एक आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने बेरछा पुलिस के साथ बेरछा गांव में एक मकान से रात 12:00 बजे पकड़ा है वह यहां पर किराए से रह रहा था और 4 दिन पहले ही रहने आया था इससे पूर्व वह उज्जैन में रह रहा था पश्चिम बंगाल पुलिस ने बेरछा पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया ओर यहां से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हुई। आरोपित का नाम अवधेश पांडे बताया जा रहा है। जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पंचायत चुनाव के पहले आद्रा शहर के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और उनके सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी गई थी। इस मामले में टीएमसी नेता की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ था। इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस पहले ही हिरासत में चुकी है। उसी मामले में एक आरोपी की लोकेशन जब पश्चिम बंगाल पुलिस को शाजापुर जिले में मिली तो टीम ने यहां पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से हिरासत में लिया। आरोपित को पकड़ने में बेरछा थाना प्रभारी एनीम टोप्पो सूचना संकलन आरक्षक राजेश पटेल एएसआई केदार पटेल आरक्षक राहुल पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही उन्होंने बताया कि जब पुलिस की टीम यहां पहुंची तो इसने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी करके पकड़ लिया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |